कंप्यूटर हमारी जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चूका है आज के समय में कई सारे काम कंप्यूटर की मदद से बहुत तेजी से कर लिया जाता है हम सभी लोग किसी न किसी तरह से कंप्यूटर से जुड़े हुए हैं आप भी कंप्यूटर से किसी न किसी तरह जुड़े होंगे इसलिए आज मैं इस पोस्ट की मदद से कंप्यूटर के कुछ बहुत ही मजेदार रोचक तथ्य के बारे में बताने वाला हूँ अगर आप एक कंप्यूटर उपयोगकर्ता हैं तो आपको इन सभी रोचक तथ्य के बारे में जरुर पता होना चाहिए

इस आर्टिकल में बताये गए सभी रोचक तथ्य को काफ़ी रिसर्च करने के बाद आपके सामने लेकर के आये हैं,आने वाले समय पर और भी कई सारे टॉपिक के Interesting facts के बारे में बतायेंगे इसलिए हिंदी टिप्स दुनियाँ से जुड़े रहें अब बात करते हैं कंप्यूटर के कुछ दिलचस्प तथ्य के बारे में –
Computer Facts –
- पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम ENIAC जिसका वजन 27 टन से अधिक था और 1800 square feet में बना था।
- एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में लगभग 20 बार अपनी आँखों को झपकाता है लेकिन कंप्यूटर उपयोग करने के दौरान एक मिनट में लगभग 7 बार ही झपकाता है।
- कंप्यूटर स्क्रीन में दिखने वाले सभी द्रश्य केवल 03 रंगों लाल, हरा, नीला से मिलकर बना होता है।
- NASA (National Aeronautics and Space Administration) के कंप्यूटर को एक 15 वर्ष के एक लड़के ने हैक कर लिया था जिसके कारण 21 दिनों तक वहाँ के कंप्यूटर बंद थे।
- 1976 का सुपर कंप्यूटर 80 MHz प्रोसेसिंग स्पीड पर कार्य करता था जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर थी आज के साधारण से smartphone भी 250MHz पर कार्य करते हैं।
- भारत का पहला कंप्यूटर ” सिद्धार्थ ” था।
- IBM ने सन 1980 में एक डेस्कटॉप कंप्यूटर बनाया था (माडल 5120) था उस कंप्यूटर का वजन लगभग 105 पाउंड था।
- कई वैज्ञानिकों का मानना है की कम्पूटर के लिए भारतीय भाषा ” संस्कृत ” सबसे बेस्ट है।
- क्या आपको पता है WINDOW का पुराना नाम Interface Manager था जिसे बाद में बदल दिया गया।
- अगर एक कंप्यूटर में इंसान के दिमाग जितना क्षमता हो तो वह कंप्यूटर एक सेकंड में 38 हजार खरब गणना कर सकता है।
Interesting facts about computer mouse –
- कंप्यूटर माउस को Douglas Engelbart ने सन 1964 में बनया था।
- पहला कंप्यूटर माउस लकड़ी का था।
- कंप्यूटर माउस बनने के 20 साल बाद 1981 में माउस इस्तेमाल के लिए बाजार में आया
- लॉजिटेक ने 1991में दुनियाँ का पहला वायरलेस माउस पेश किया, जिसमे रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया।
- कंप्यूटर माउस को पहले ” बग ” के नाम से जाना था लेकिन स्टैंफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में बनाये गए माउस का आकार चूहे जैसे होने के कारण उसका नाम ” माउस “हो गया।
Interesting facts about computer storage –
- दुनियाँ के पहले फ़्लॉपी डिस्क का अविष्कार सन 1970 में हुआ था और उस फ़्लॉपी डिस्क की स्टोर करने की क्षमता केवल 75.79 KB थी।
- सबसे पहला हार्ड डिस्क IBM के द्वारा बनाया गया था जिसकी क्षमता महज 5MB थी और वजन करीब 250Kg था।
- pendrive का अविष्कार सन 1999 में एम. सिस्टम के द्वारा किया गया
0 comments: